{"_id":"671445b2ed63becc9e040aa7","slug":"demand-for-construction-of-road-memorandum-submitted-to-mla-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-116477-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रास्ते के निर्माण की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रास्ते के निर्माण की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। पार्षद महेश शर्मा टिंकू ने कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा से मुलाकात कर उनको मांग पत्र सौंपा है। पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में शिव नगर (खिला कॉलोनी) को जाने वाले रास्ते की बहुत जरूरत है। रास्ते के अभाव में मजबूरन वहां के लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
यहां रेलवे अंडरपास की जरूरत है, जोकि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से संभव है। रामबाग पुल के सामने से जाने वाले रोड की भी सारी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वह रोड पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों /विभाग के पास पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि इस विषय में अधिकारियों को कार्य जल्द करवाने के लिए लिखित माध्यम से पत्र लिखा था परंतु इस विषय पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।
उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि जनहित में वह स्वयं संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इस रोड के कार्य को शुरू करवाएं। टिंकू ने बताया कि विधायक ने उनको शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर भाजपा नेता संत राम भी मौजूद रहे।