{"_id":"67c36934bd682aa824001b87","slug":"delhi-defeated-chandigarh-4-1-in-the-15th-hockey-india-senior-women-national-championship-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-15509-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप में दिल्ली ने चंडीगढ़ को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप में दिल्ली ने चंडीगढ़ को 4-1 से हराया
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शनिवार को हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 12 मार्च तक आयोजित इस चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग राज्यों की 30 महिलाओं की टीम में भाग ले रही हैं। इसमें दिल्ली ने चंडीगढ़ को 4-1 से हराया। इस मैच को देखकर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और फेडरेशन और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पांडिचेरी और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला भी शुरू करवाया और खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस दौरान फेडरेशन की ओर से पटाखे चलाकर, ढोल नगाड़ों के साथ खेलों की बहुत ही शानदार शुरुआत हुई।
पहले दिन के खेल का परिणाम
हॉकी खेलों के पहले दिन हुए मुकाबले में तेलंगाना ने राजस्थान को तीन-एक से हराया। इसके अलावा उत्तराखंड ने बिहार को 3-0, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 4-1, छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 05-01, केरल ने गुजरात को 10 -1 तथा आंध्र प्रदेश में अरुणाचल को 9-0 से हराया। इस अवसर पर हरियाणा हॉकी फेडरेशन के बलदेव सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी पब्लिसिटी गजेंद्र फोगाट, जनरल सेक्रेटरी सुनील मालिक, इवेंट कोड़ी नेटर पुनीत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।