{"_id":"65679d76981724420f0021fa","slug":"defiance-of-facilities-and-security-in-paid-parking-panchkula-news-c-87-1-pan1001-6937-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पेड पार्किंग में सुविधाओं और सुरक्षा को ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पेड पार्किंग में सुविधाओं और सुरक्षा को ठेंगा
विज्ञापन
पंचकूला। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) सेक्टर 10 की कोर कमेटी की मीटिंग में पंचकूला में डीसी ऑफिस की बिल्डिंग, सेक्टर 8, 9, 10 और सेक्टर 14 की पेड पार्किंग में सुरक्षा और सुविधाओं के अभाव पर रोष व्यक्त किया गया।
होवा के अध्यक्ष भारत हितैषी ने बताया कि डीसी ऑफिस बिल्डिंग के पास पार्किंग एरिया बनाया गया है जहां पार्किंग एरिया बदहाल स्थिति में है। कच्ची जमीन पर बने इस पार्किंग एरिया पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिनमें थोड़ी सी बारिश से पानी भर जाता है और न ही इस पार्किंग एरिया में प्राइवेट ठेकेदार की ओर से लेवलिंग ही करवाई गई है। इस कारण डीसी ऑफिस आने वाले शहरवासियों परेशानी का सामना करना पड़ता है। होवा प्रधान बीएम कौशिक, महासचिव एन के खोसला, वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष शर्मा, अमित गुप्ता और सुभाष भारद्वाज ने बताया कि डीसी ऑफिस, सेक्टर 8, 9, 10 और सेक्टर 14 की पेड पार्किंग में व्यवस्थित रूप से गाड़ियां खड़ी करने के लिए प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा प्रापर मार्किंग नहीं करवाई गई हैं।
पेड पार्किंग में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं
होवा संरक्षक संजय आहूजा, हरीश साहनी,बाबू दलजीत सिंह, सचिव आरके शर्मा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के सेक्टरों में पेड पार्किंग में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं। इनके आभाव में गाड़ियों में से शहरवासियों के कीमती सामान चोरी होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इन सभी सेक्टरों की पेड पार्किंग में दाखिल होते समय तो ठेकेदार द्वारा पर्ची काटकर पूरे पैसे वसूल कर लिए जाते हैं जबकि गाड़ी वापस बाहर निकालते समय ठेकेदार के कर्मचारी किसी से भी पर्ची चेक नहीं करते जिससे कभी भी गाड़ियों की चोरी हो सकती है। भारत हितैषी, कुसुम अरोड़ा, बृजलाल जैन, जीडी बत्रा, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, डी एन मोंगा, जी सी कौशिक, रवि भारद्वाज, शिवकुमार वर्मा ने जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि डीसी ऑफिस के साथ वाले पार्किंग एरिया को पक्का करवाया जाए, सभी पेड पार्किंग में गाड़ियों के लिए प्रॉपर मार्किंग करवाई जाए, सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और गाड़ियों को वापस ले जाते समय ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पर्ची की अच्छी तरह से जांच की जाए।