फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Defeated Golden Warriors by 9 wickets in the Red Ball Will-2-Win tournament

Panchkula News: रेड बॉल विल-2-विन टूर्नामेंट में गोल्डन वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया

Tue, 23 Jun 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Defeated Golden Warriors by 9 wickets in the Red Ball Will-2-Win tournament
पंचकूला। रेड बॉल विल-2-विन क्रिकेट टूर्नामेंट में इंफर्नो बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्डन वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में वेद मलिक की नाबाद 94 रन की दमदार पारी जीत की सबसे बड़ी वजह रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन वॉरियर्स ने निर्धारित 22 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन बनाए। रजत ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आर. शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंफर्नो बुल्स की ओर से दिव्यांग और अजय राणा ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंफर्नो बुल्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेद मलिक ने नाबाद 94 रन, वासु ने 62 और नितिन देसवाल ने नाबाद 35 रन की उपयोगी पारी खेली। गोल्डन वॉरियर्स की ओर से एजे ने एकमात्र विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी के लिए वेद मलिक को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed