फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Decision to take protest in 1500 villages of Punjab for martyred farmers

शहीद किसानों के लिए पंजाब के 1500 गांवों में विरोध प्रदर्शन का लिया फैसला

Mon, 21 Dec 2020 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Decision to take protest in 1500 villages of Punjab for martyred farmers
चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की राज्य स्तरीय बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को और मजबूती देने के लिए ‘दिल्ली मोर्चा’ का गठन किया गया है। यह मोर्चा आंदोलन से जुड़ी रणनीति के साथ पंजाब में कृषि आंदोलन को जीवित रखने के लिए विरोध प्रदर्शन करेगा। मोर्चा में सात किसान नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

भाकियू (एकता उगराहां) के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन मोगा के माछीके में किया गया। बैठक में दिल्ली फतेह को लेकर दिल्ली मोर्चा अभियान समिति पंजाब का गठन किया गया। जिसमें कोकरी कलां के अलावा जगतार सिंह कालाजार, सरोज दयालपुरा, सुखजीत सिंह कोठागुरु, चामकौर सिंह नैनवाल, जसविंदर सिंह बारास और सुनील कुमार भोदीपुरा किसान नेताओं को शामिल किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव कोकरी कलां ने बताया कि दिल्ली फतेह के साथ ही पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शनों की रणनीति विचार विमर्श के बाद बनाएगा। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों के दुख को गुस्से में परिवर्तित करने के लिए पंजाब के 1500 गांवों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत रविवार से हो चुकी है। यह प्रदर्शन 23 दिसंबर तक किए जाएंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को पंजाब में ब्लॉक स्तर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed