फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Decision on DRO's anticipatory bail today

Panchkula News: डीआरओ की अग्रिम जमानत पर फैसला आज

Fri, 20 Feb 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Decision on DRO's anticipatory bail today
पंचकूला। पर्ल ग्रुप से जुड़े जमीन रजिस्ट्री मामले में हरियाणा राजस्व विभाग के एक अधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। इस मामले में वीरवार को अदालत में सुनवाई हुई, जिसके बाद निर्णय के लिए 20 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है। मामला रायपुररानी क्षेत्र में पर्ल ग्रुप से संबंधित जमीन की कथित रूप से गलत तरीके से रजिस्ट्री करने से जुड़ा है। जांच के दौरान इस प्रकरण में राजस्व विभाग के एक जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) का नाम सामने आया था, जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने जांच शुरू की थी। विजिलेंस टीम द्वारा मामले की जांच के दौरान संबंधित अधिकारी की तलाश की जा रही थी। वहीं, अधिकारी ने गिरफ्तारी से बचाव के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने पहले अंतरिम राहत देते हुए अधिकारी को जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। अब अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम फैसला सुनाया जाना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। विजिलेंस विभाग भी मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed