फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Debris fell four months ago, not removed till date

Panchkula News: चार माह पहले गिरा मलबा, आज तक नहीं हटाया

Sun, 03 Dec 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Debris fell four months ago, not removed till date
कालका। कालका-परवाणू रोड पर बावड़ी के समीप चार माह पहले गिरे पहाड़ी के मलबे को प्रशासन ने आज तक नहीं हटाया है। मलबा सड़क की तरफ खिसकने लगा है। इससे वाहन चालकों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तो उक्त मलबा नजर आ जाता है, लेकिन रात के समय कुछ दिखाई नही पड़ता। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। बता दें कि अगस्त माह में भूस्खलन के चलते पहाड़ी का मलबा और पेड़ टूटकर सड़क के बीचोबीच आ गिरे थे। तब प्रशासन ने अवरूद्ध सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए मलबे को एक तरफ तो कर दिया गया, लेकिन उसे वहां से उठाया नहीं गया। इसके बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। आज भी मलबा वहीं पड़ा है, जोकि अब दोबारा से सड़क की तरफ खिसक कर आने लगा है। मलबे में विशाल पेड़ सहित एक लोहे का पोल भी नजर आ रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन


शहर की हो रही किरकिरी

जिस जगह मलबा गिरा है, उसके कुछ दूरी पर ही हिमाचल का प्रवेश द्वार लग जाता है। ऐसे में करीब तीन माह से ऊपर का समय बीत जाने के बावजूद मलबा जहां लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं यह शहर की किरकिरी भी करवा रहा है, हिमाचल की ओर जाने वाले स्थानीय राहगीर व वाहन चालक भी इलाके के प्रशासन की कार्यप्रणाली कितनी सदृढ़ व सक्रिय है उसको भांप गए होंगे।
विज्ञापन




लगा रहता है लोगों और वाहनों का आवागमन
कुछ ही दूरी पर हिमाचल का बार्डर लगता है। इससे कालका-पिंजौर और आसपास के गांवों से रोजाना भारी संख्या में राहगीर और वाहन चालक नौकरी के लिए परवाणू की तरफ आवागमन करते हैं। इतना ही नहीं हिमाचल से भी भारी संख्या में लोग और वाहन चालक खरीदारी करने कालका-पिंजौर पहुंचते हैं। कालका-परवाणू बार्डर के पास करीब दो माह से पड़ा यह मलबा शहर की सुंदरता पर भी दाग लगाने का काम कर रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस मलबे को यहां से हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रशासन की कार्यप्रणाली कर रही बयां
कालका-परवाणू रोड पर अगस्त में गिरा मलबा प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं हटाया गया है। इससे साफतौर पर प्रशासन की कार्यप्रणाली का पता चल रहा है। उक्त मलबे के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर मलबे को उठवाना चाहिए। - सितार चंद, स्थानीय निवासी



प्रशासन कर रहा दुर्घटना का इंतजार
समझ नही आता कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना घटित होने का इंतजार कर रहा है। लंबा समय बीतने के बाद भी अभी तक मलबा नही उठवाया गया है, जल्द उक्त जगह से मलबे का उठान करना चाहिए। -अनिल सूद, प्रधान, कालका व्यापार मंडल




कोट
भले ही यह कार्य किसी भी विभाग के कार्यक्षेत्र में आता हो लेकिन जनसुविधा को देखकर जल्द मलबा हटवा दिया जाएगा। - सतपाल कादयान, एसडीओ पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed