फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead body of a girl found tied in a sack in the drain, suspicion of murder

Panchkula News: नाले में मिला बोरी में बंधा युवती का शव, हत्या की आशंका

Wed, 15 May 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found tied in a sack in the drain, suspicion of murder
मोहाली। खरड़ में मंगलवार को हाईवे के पास गंदे नाले से एक युवती का शव बरामद हुआ। यह शव पुलिस के लिए चैलेजिंग है, वजह है कि शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका है। पुलिस के मुताबिक शव युवती का ही है, क्योंकि महिलाओं के पहने जाने वाले वस्त्र मिले हैं। पुलिस ने शव को मार्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है, शिनाख्त के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 125 सन्नी एनक्लेव के सामने निज्जर रोड के पास हाईवे से गंदे नाले में एक युवती का शव बरामद मिला है। पुलिस के अनुसार शव बोरी में बंधा था। आशंका है कि शव को किसी जानवर ने भी नोचा है। शव लगभग कंकाल का रूप ले चुका है। सिटी थाना खरड़ के एसएचओ मनदीप सिंह ने जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। हेड कांस्टेबल अश्विनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाया, पूरी तरह से गल चुका था। शव के कपड़ों से पुलिस ने युवती का शव होने की आशंका जताई है। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मृतका की आयु करीब 20 हो सकती है। पुलिस ने मामले की कई थानों में सूचना भेज दी है। आसपास के गुमशुदा लोगों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम से पता लग सकेगा कि यह कितना पुराना है।
विज्ञापन


यह शव एक युवती का है। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। कोई हादसा है या हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इसके पहले शव की शिनाख्त जरूरी है। -करण सिंह संधू, डीएसपी, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed