फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC's instructions - Officials should seriously get the beautification of play schools done

Panchkula News: डीसी के निर्देश - प्ले स्कूलों का सौंदर्यीकरण गंभीरता से करवाएं अधिकारी

Tue, 20 Feb 2024 03:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
DC's instructions - Officials should seriously get the beautification of play schools done
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डीसी सुशील सारवान ने प्ले स्कूलों के सौंदर्यीकरण को लेकर सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों का सौंदर्यीकरण गंभीरता से करवाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं के अनुरूप पंचकूला में 47 प्ले स्कूल शुरू किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्ले स्कूलों के सौंदर्यीकरण के सौंपे गए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा है। इसमें किसी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदला गया है। इन स्कूलों के कमरे, रसोई, पानी, बिजली और पेंटिंग के माध्यम से सुसज्जित किया जाना है ताकि जिले के नौनिहालों को इन स्कूलों में प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा खेलों के माध्यम से दी जा सके। उपायुक्त ने पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता को इन स्कूलों के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द ही कार्यसूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से कंसल्टेंट स्वाति राजमोहन, सीएमजीजीए अनुकूल त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता नेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कमलेश, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास राणा, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह, बिजली विभाग से कार्यकारी अभियंता एमसी जिंदल, एसडीओ अरुण गोयल, कार्यक्रम प्रबंधक गुरिंद्र कौर, जिला कोर्डिनेटर विश्वप्रीत, जिला परिषद पीओ सोनू रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed