फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DCP Crime distributed blankets and warm clothes at night.

Panchkula News: डीसीपी क्राइम ने रात में बांटे कंबल और गर्म कपड़े

Thu, 04 Dec 2025 11:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
DCP Crime distributed blankets and warm clothes at night.
पंचकूला। कड़ाके की ठंड में अधिकांश लोग गर्म कमरे में सिमटे रहते हैं। वहीं पंचकूला पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए देर रात सड़क किनारे जरूरतमंदों की मदद के लिए पहल की। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन व क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने मनसा देवी क्षेत्र में बेघर, लाचार और मजदूर तबके के लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए। पुलिस टीम ने उन स्थानों पर विशेष रूप से दौरा किया जहां रात में लोग बिना किसी सुविधा के खुले आसमान के नीचे ठंड से जूझने को मजबूर थे। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की पीड़ा को समझना और समय पर मदद पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में कई लोग मूलभूत संसाधनों से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मानवीय प्रयास उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed