फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Day temperature dropped by six degrees due to rain in chandigarh, weather forecast

चंडीगढ़ में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन और अगले तीन दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम, सावधान रहें लोग

Tue, 07 Jan 2020 02:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Jan 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped by six degrees due to rain in chandigarh, weather forecast
बारिश के बची गंतव्य को जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम में जबरदस्त बदलाव आया और बारिश हुई, जिससे तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी। चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह से ही बारिश रही। सोमवार सुबह से ही ट्राइसिटी में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो दोपहर बाद बारिश में तब्दील हो र्गई। इससे एक बार फिर दिन के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि रविवार रात बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री की बढ़त देखी गई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन करीब छह एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार और बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और दोनों दिन बारिश की संभावना जताई गई है। वीरवार को बादल पूरी तरह से छंट जाएंगे। इस दिन धूप आने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मौसम में परिवर्तन आया है।
विज्ञापन


इसकी तीन दिन पहले ही संभावना जताई गई थी। इस बार का वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसका असर आठ जनवरी तक रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश होनी है। बारिश से सबसे ज्यादा असर अधिकतम तापमान में पड़ने वाला है। तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट हुई है। बारिश थमने के बाद शहरवासियों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि नौ जनवरी को कुछ इलाकों में अच्छी खासी धुंध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि सात और आठ जनवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। नौ जनवरी को धुंध पड़ सकती है। इस दौरान भी तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, उसके बाद कुछ दिनों तक धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed