फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Daughters put up a strong performance in Taekwondo; strengthen their claim for the State Games.

Panchkula News: ताइक्वांडो में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, राज्य खेलों के लिए दावेदारी मजबूत

Fri, 07 Aug 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Daughters put up a strong performance in Taekwondo; strengthen their claim for the State Games.
जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता में मन्नत ने जीता स्वर्ण, भूमिका भी रही अव्वल; पदक विजेताओं की चयन सूची जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वीरवार को ताइक्वांडो (बालिका वर्ग) जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरियाणा राज्य स्कूल खेल 2026-27 के अंतिम चयन ट्रायल के रूप में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद चयन सूची भी जारी कर दी गई।
अंडर-19 के 44 किलोग्राम भार वर्ग में द स्काई वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-21 की मन्नत सैनी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 के 63 किलोग्राम भार वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 की भूमिका राणा स्वर्ण पदक विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंडर-14 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में द स्काई वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-21 की अनुष्का ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-14 के 38 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल, सेक्टर-20 की अलाइका ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इन खिलाड़ियों पर हरियाणा राज्य स्कूल खेल 2026-27 में पंचकूला का प्रतिनिधित्व करने के लिए विचार किया जाएगा। अंतिम चयन खेल विभाग हरियाणा की पात्रता शर्तों और पुष्टि के अनुसार होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विजेता खिलाड़ियों, कोचों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed