{"_id":"6acaa83c2694cf1f3702b814","slug":"dasharaths-court-and-the-naming-ceremony-were-enacted-in-the-ramlila-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142492-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रामलीला में दशरथ दरबार और नामकरण संस्कार का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रामलीला में दशरथ दरबार और नामकरण संस्कार का हुआ मंचन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को दशरथ दरबार, नामकरण संस्कार और जनक दरबार सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के जरिए दर्शकों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू कराया।
मंचन में राजा दशरथ के दरबार का दृश्य प्रमुख आकर्षण रहा। इसके बाद नामकरण संस्कार और जनक दरबार के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। राक्षसों की खुराफात और शरारतों से जुड़े दृश्यों ने भी रामलीला में रोचकता बढ़ाई। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
राजा दशरथ की भूमिका पवन शर्मा ने निभाई, जबकि वशिष्ठ के किरदार में कृष्ण शर्मा नजर आए। श्रृंगी ऋषि की भूमिका सुनील, मैत्री की भूमिका राकेश और द्वारपाल की भूमिका हरप्रीत ने निभाई। आर्यन ने भी मंचन में भाग लिया। क्लब का उद्देश्य रामायण के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।