फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daily 1.5 lakh metric tons of wheat will be purchased at 2000 centers

‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पर 19 अप्रैल तक कराएं पंजीकरण, रोज 1.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की होगी खरीद

Wed, 08 Apr 2020 09:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 08 Apr 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Daily 1.5 lakh metric tons of wheat will be purchased at 2000 centers
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा सरकार 15 अप्रैल से शुरू हो रही सरसों व 20 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने मंडियों में खरीद के व्यापक प्रबंध किए हैं। गेहूं के लिए किसान ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर 19 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन


यह पोर्टल मंगलवार सायं 5 बजे से पुन: खोल दिया गया। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खरीद प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। सरसों की खरीद के लिए 140 मंडियां, जबकि गेहूं की खरीद के लिए लगभग दो हजार मंडी, उप-मंडी व खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


किसानों को बारदानेे की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस बार प्रतिदिन 1.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का प्रस्ताव है। किसानों को सरसों व गेहूं की खरीद के लिए पोर्टल के आधार पर दी गई जानकारी के अनुसार कूपन दिए जाएंगे ताकि मंडियों में किसान एक साथ उपज लेकर किसान न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित तिथि के अनुसार ही विशेष गांवों के किसान क्रमवार अपनी उपज मंडियों में लेकर आएंगे। जिन किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है, उनकी उपज की खरीद प्राथमिकता आधार पर की जाएगी। अब तक लगभग 60 प्रतिशत किसानों ने गेहूं की फसल का पंजीकरण करवाया है जबकि 40 प्रतिशत किसानों ने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है वे करवा लें।


आढ़ती एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि वे अपनी 2.5 प्रतिशत आढ़त में से 0.10 प्रतिशत राशि ‘हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड’ में दान करेंगे। इस बात का फैसला भी लिया गया कि लॉकडाउन में देरी से गेहूं की खरीद होने के कारण केंद्र सरकार जो दिशा-निर्देश देगी, उसी के अनुरूप किसानों को बोनस या प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस बार गेहूं की खरीद जून तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed