{"_id":"6a2c6e141f7fc3aa6808a33e","slug":"dabur-glucose-highlighted-the-importance-of-energy-and-fitness-to-players-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137484-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डाबर ग्लूकोज़ ने खिलाड़ियों को बताया ऊर्जा और फिटनेस का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डाबर ग्लूकोज़ ने खिलाड़ियों को बताया ऊर्जा और फिटनेस का महत्व
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जागरूकता सत्र, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित
एनर्जाइज़ इंडिया अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विशेषज्ञों ने पोषण, हाइड्रेशन और स्टैमिना बढ़ाने के दिए सुझाव
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को ऊर्जा व स्टैमिना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डाबर ग्लूकोज़ ने शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम कंपनी के ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ अभियान के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डाबर के सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख ब्यास आनंद की मौजूदगी में विशेषज्ञ डॉक्टरों और खेल प्रशिक्षकों ने युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सही पोषण, हाइड्रेशन और फिटनेस के महत्व की जानकारी दी। खिलाड़ियों को बताया गया कि नियमित अभ्यास के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त ऊर्जा खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा और खेल कोच हरजिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को स्टैमिना बढ़ाने और खेल के दौरान शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर डाबर ने अकादमी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड (हेल्थ सप्लीमेंट्स) अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। एनर्जाइज़ इंडिया अभियान का उद्देश्य खिलाड़ियों को ऊर्जा और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।