फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DA benefit to five and a half lakh employees, pensioners of Haryana on the lines of Center.

हरियाणा के साढ़े पांच लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स को केंद्र की तर्ज पर डीए का लाभ

Sun, 25 Jul 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
DA benefit to five and a half lakh employees, pensioners of Haryana on the lines of Center.
चंडीगढ़। हरियाणा के साढ़े पांच लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए मिलेगा। सरकार ने महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को इसकी घोषणा की। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से लागू होगा।
विज्ञापन

बढ़े हुए महंगाई भत्ते में पहली जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और पहली जनवरी 2021 से देय महंगाई दर भी शामिल है। एरियर मिलेगा या नहीं, सरकार ने यह साफ नहीं किया है। इससे कर्मचारियों में डीए बहाल होने की खुशी के साथ निराशा भी है। महंगाई दर में बढ़ोतरी से लगभग 2.85 लाख सरकारी कर्मचारी और 2.62 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। इससे सरकार के खजाने पर प्रति माह करीब 210 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा ।
विज्ञापन

कर्मचारियों को 3500 करोड़ से अधिक का नुकसान
जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को (डीए, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी) में हुई कटौती से लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए की तीन किस्तें न मिलने पर 3500 करोड़ रुपये का झटका लगा है, चूंकि मुख्यमंत्री ने एरियर देने का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव काम आया, बकाया भी दे सरकार
सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष लांबा और महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि उनकी ओर से लगातार बनाया गया दबाव काम आया। लेकिन, 18 महीने के बकाया एरियर पर चुप्पी साधने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने शीघ्रातिशीघ्र महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ एरियर देने का पत्र भी जारी करने की मांग की है। 25 जुलाई को एरियर सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक में चर्चा कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सरकार को कच्चे कर्मियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed