{"_id":"674cc5ba8f7676f7e409e587","slug":"cyclothon-held-before-pythian-games-pkl-office-news-c-87-1-pan1008-117499-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पाइथियन गेम्स से पहले निकाली साइक्लोथाॅन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पाइथियन गेम्स से पहले निकाली साइक्लोथाॅन
विज्ञापन
साइक्लोथाॅन को हरी झंडी दिखाते मुख्य अतिथि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया 12 से 15 दिसंबर तक पहली राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइथियन गेम्स 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पंचकूला में इंडियन साइक्लोथाॅन का आयोजन किया गया। इसका डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, सोनीपत की कुलपति डाॅ. अर्चना मिश्रा और पूर्व महानिर्देशक हरियाणा पुलिस डाॅ. आरसी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उनके साथ माडर्न पाइथियन गेम्स के संस्थापक बिजेंद्र गोयल, अंतरराष्ट्रीय पाइथियन परिषद की महासचिव एवं ट्रस्टी डीआईटी ललिता गोयल, पाइथियन काउंसिल आफ इंडिया के महासचिव एवं हरियाणा पाइथियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जोगपाल आईएएस भी थे। यह साइक्लोथाॅन यवनिका पार्क सेक्टर-5 पंचकूला से शुरु होकर शहर के विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरी। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया। बिजेंद्र गोयल ने बताया कि 12 से 15 दिसंबर तक पहली राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइथियन गेम्स 2024 का आयोजन ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में होगा, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ी भाग लेंगे।