फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Customer injured employee who came to deliver courier, case registered

Panchkula News: कूरियर देने पहुंचे कर्मचारी को ग्राहक ने किया घायल, केस दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Customer injured employee who came to deliver courier, case registered
पिंजौर। महादेव काॅलोनी में ग्राहक को कूरियर देने पहुंचे कंपनी के कर्मचारी पर ग्राहक ने नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र गौतम उर्फ सुनील निवासी महादेव काॅलोनी रामपुर सियुडी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ललित कुमार ने बताया कि वह पंचकूला में एक कूरियर कंपनी में काम करता है। नियमानुसार कूरियर ग्राहक को देने से पहले ग्राहक से ऑन लाइन या ऑफलाइन पैसे लिए जाते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी की तरफ से उसे सुनील कुमार निवासी महादेव काॅलोनी नीतू माता आश्रम रामपुर सियुडी का कूरियर मिला। वह कूरियर देने के लिए सुनील के घर पहुंचा। कूरियर लेने के लिए सुनील घर से बाहर आया और कहा कि वह पहले कूरियर खोल कर देखेगा उसके बाद ही पैसा देगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सुनील से कहा कि वह पहले रुपये दे। यदि उसका सामान नहीं निकला तो वह रुपये वापस कर देगा। इतना सुनकर सुनील ने हाथापाई शुरू कर दी और जबरदस्ती उससे कूरियर छीनने की कोशिश करने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी सुनील घर के भीतर से सुआ जैसी नुकीली चीज लेकर आया और बाहर आते ही उसके पेट और छाती पर मारना शुरू कर दिया। हमले से वह घायल होकर नीचे गिर गया। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इतने में मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसकी खराब हालात को देखते हुए सेक्टर-6 के अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed