फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CTU buses will be now available for digital payment

सीटीयू की बसों में जल्द मिलेगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा

Wed, 11 Dec 2019 12:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
CTU buses will be now available for digital payment
चंडीगढ़। सीटीयू अपनी बसों में जल्द ही डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा देने जा रहा है। इसके बाद यात्री क्रेडिट और डेबिट कार्ड से बस टिकट खरीद सकेंगे। यह सुविधा देने के लिए सीटीयू ने 325 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम वेंडिंग मशीनों के लिए लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, तीन महीने में यह मशीनें सीटीयू को उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 325 इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन पहले फेस में आ रही हैं। डिजिटल दौर में बसों के अंदर टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने की भी मांग की जा रही थी। इस योजना पर अब अमल किया जा रहा है। वहीं, सीटीयू के बेड़े में करीब 600 बसें हैं, जिनमें से कई बाहर के रूटों पर तो कई लोकल रूटों पर चलती हैं। पहले इन मशीनों को लांग रूट की बसों में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद लोकल रूट की बसों में इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी वजह बताते हुए अधिकारियों ने बताया कि चूंकि लोकल बसों में किराया कम ही रहता है लिहाजा इनमें इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीनें उपलब्ध कराने का कोई फायदा नहीं। दूर के रूट की बसों में किराया ज्यादा रहता है लिहाजा क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिये पेमेंट की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed