फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CT scan machine out of order, X-ray services also running at half capacity; critical patients referred to Chandigarh.

Panchkula News: सिटी स्कैन मशीन ठप, एक्स-रे भी आधी क्षमता पर<bha>;</bha> गंभीर मरीज चंडीगढ़ किए रेफर

Sat, 08 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine out of order, X-ray services also running at half capacity; critical patients referred to Chandigarh.
सिविल अस्पताल में जांच सेवाएं प्रभावित, सैकड़ों मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

खराब स्पेयर पार्ट बदलने की प्रक्रिया शुरू, प्रशासन ने जल्द सेवाएं बहाल करने का किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन ठप होने और एक्स-रे मशीन के एक सेक्शन के खराब होने से जांच सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इसके चलते सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को जांच और उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सिटी स्कैन मशीन सामान्य रूप से कार्य कर रही थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बंद हो गई। कर्मचारियों द्वारा सूचना दिए जाने पर तकनीकी जांच कराई गई, जिसमें मशीन का एक स्पेयर पार्ट खराब पाया गया। संबंधित पार्ट मंगवा लिया गया है और उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इमरजेंसी मरीजों पर सबसे अधिक असर
सिटी स्कैन सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर इमरजेंसी और गंभीर मरीजों पर पड़ा। कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद बिना जांच कराए लौट गए। वहीं कुछ गंभीर मामलों में चिकित्सकों को मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स-रे विभाग में भी बढ़ा दबाव
अस्पताल की एक्स-रे मशीन का एक सेक्शन पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। बताया गया कि सेक्शन में पानी भर जाने से शॉर्ट सर्किट का खतरा उत्पन्न हो गया था, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया। वर्तमान में केवल एक सेक्शन के माध्यम से ही पूरे दिन का काम किया जा रहा है, जिससे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।

एमआरआई सेंटर भी एहतियातन बंद
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक डी-ब्लॉक की पहली मंजिल पर इलेक्ट्रिकल मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी दौरान छत से पानी टपकने की समस्या सामने आई। एहतियात के तौर पर एमआरआई सेंटर को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और वहां मरीजों की एंट्री रोक दी गई है।


जल्द बहाल होंगी सेवाएं : पीएमओ
पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन का खराब पार्ट मंगवा लिया गया है और इंजीनियरों की टीम मशीन को जल्द चालू करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मरीजों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही एक्स-रे मशीन के प्रभावित सेक्शन की मरम्मत भी शुरू कर दी गई है। मरम्मत पूरी होते ही सभी जांच सेवाएं पहले की तरह शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed