फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crowd gathered on Ravana Dahan, people stuck in jam for hours

रावण पर राम की विजय देखने उमड़ा शहर

Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered on Ravana Dahan, people stuck in jam for hours
पंचकूला। असत्य पर जीत का पर्व दशहरा जिले में धूमधाम से मनाया गया। बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन जिले की गली, मोहल्लों और पार्कों में उत्साह से किया गया। मुख्य आयोजन सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर राम-रावण के युद्ध को देखा। सेक्टर-15 और सेक्टर-19 में भी रावण दहन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा थे। मोरनी, पिंजौर, कालका, रायपुररानी और बरवाला में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। परेड ग्राउंड में दोपहर एक बजे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। भगवान श्रीराम की कई झांकियां निकाली गई। रावण दहन के बाद एक साथ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इस वजह दो घंटे तक करीब आधा शहर जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन

श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट दशहरा कमेटी और आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब पंचकूला ने सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव आयोजित किया। यह समारोह वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम गोयल के सानिध्य में हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता थे। अति विशिष्ट अतिथि मेयर कुलभूषण गोयल और रॉयल इस्टेट ग्रुप के सीएमडी प्रवीण कंसल रहे। यह समारोह श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के सचिव श्री श्री 108 महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी की उपस्थिति में हुआ। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम सभी के श्रद्धेय हैं। रावण पर उनकी जीत का जश्न हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

छतों पर चढ़कर देखा रावण दहन
सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को अंदर जाने के लिए जगह नहीं मिली। परेड ग्राउंड की दीवारों और आसपास बने भवनों की छतों पर चढ़कर लोगों ने रावण दहन देखा। इससे पहले वहां पर श्रीराम और रावण के युद्ध का मंचन भी किया गया। जब भी भगवान श्रीराम और रावण के तीर टकराए तो आसमान में बिजलियां चमकने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम का चरित्र जीवन में उतारने का संदेश दिया
महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने लोगों को संबोधित कर कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्रीराम का चरित्र धारण करना चाहिए। उनके जीवन चरित्र का पालन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। भगवान राम के चरित्र से हमें जीवन में सभी पहलुओं और परिस्थितियों में आचरण करने का ज्ञान प्राप्त होता है।
यहां बनी जाम की स्थिति
जैसे ही रावण दहन हुआ तो सभी लोग अपने घरों की तरफ निकल पड़े। इससे जाम की स्थित बन गई। सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-5 से परेड ग्राउंड रोड, बस स्टैंड रोड, सेक्टर-5/4 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-11/4 रोड, सेक्टर-2 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-19 अंडरपास में जाम की स्थिति बनी रही। रावण दहन के दो घंटे बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
सेक्टर-15 और सेक्टर-19 में भी उमड़ी भीड़
सेक्टर-15 और सेक्टर-19 में भी भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सेक्टर-15 में पार्षद जय कौशिक तो सेक्टर-19 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन जैन मुख्य अतिथि रहे। दोनों ही जगह हजारों लोग आयोजन को देखने पहुंचे। पवन जैन ने सबको दशहरे की शुभकामनाएं दी। पार्षद जय कौशिक ने भी भगवान श्रीराम की जीत पर सभी को शुभकामनाएं दी।

सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता प्रबंध
भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां परेड ग्राउंड के अंदर और बाहर तैनात की गई थी। वहीं एंबुलेंस भी परेड ग्राउंड में मौजूद रही।
परेड ग्राउंड : कब क्या हुआ
- दोपहर 1 से 3 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
- दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक झांकियां निकाली गई
- शाम 5 से 6 बजे तक अतिथियों का संबोधन हुआ
- शाम 6 बजे श्रीराम और रावण के बीच युद्ध शुरू हुआ
- शाम 6.30 बजे श्रीराम ने रावण का वध कर दिया
- शाम 6.35 बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed