फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crimes are being conducted from prisons, any lapse in security will be viewed seriously.

Panchkula News: जेलों से अपराधों का हो रहा संचालन, सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को गंभीरता से लिया जाएगा

Fri, 16 Jan 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Crimes are being conducted from prisons, any lapse in security will be viewed seriously.
चंडीगढ़। जेलों से कैदियों द्वारा मोबाइल फोन का दुरुपयोग और गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू प्रसारण पर स्वत: संज्ञान मामले में हाईकोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि जेलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक, जेल से आपराधिक गतिविधियों के संचालन और मीडिया के माध्यम से अपराधियों को मंच देने को गंभीरता से लिया जाएगा। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि न्यायिक प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी पंजाब को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत को अवगत कराया गया कि डीजीपी पारिवारिक शोक के कारण उपस्थित नहीं हो सके क्योंकि उनके पिता का हाल ही में निधन हो गया है। इसके मद्देनजर राज्य की ओर से डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला, आईजीपी मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल और डीआईजी नानक सिंह पेश हुए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पूछा कि सोहाना में 16 दिसंबर 2025 को कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए राणा बलाचौरिया के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। इस संबंधी कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा अगली सुनवाई पर रिकाॅर्ड पर रखा जाए। मामले की आगे की सुनवाई के लिए जनहित याचिका को 28 जनवरी की तारीख पर स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से अपेक्षा जताई है कि अगली सुनवाई पर जेल सुरक्षा, मोबाइल फोन की रोकथाम, इंटरव्यू प्रसारण और लंबित आपराधिक मामलों में की गई कार्रवाई को लेकर ठोस और ताजा प्रगति रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed