{"_id":"577eb03b4f1c1b6f0c7fc4ca","slug":"software-engneer-death-panchkula-hotel-north-park-hotel-hotel-swimming-pool-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से पंचकूला में होटलों की सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से पंचकूला में होटलों की सुरक्षा पर सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Swimming Pool
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टवेयर इंजीनियर हनीश की मौत के साथ ही पंचकूला के होटलों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा, मामला, सबसे पुराने होटल नार्थ पार्क की सुरक्षा पर खड़ा हो गया है। आखिरकार होटल में हनीश और उसके साथी कैसे अंदर आ गए और यदि वह आ भी गए तो उनको पूल पर जाने से किसी ने रोका क्यों नहीं? होटल जिस स्थान पर है वह स्थान काफी सुनसान सा है। ऐसी स्थिति में यहां सुरक्षा के लिए गार्ड क्यों नहीं तैनात किए गए।
होटल की पहली मंजिल पर पूल की ओर सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा लगा है और मुख्यद्वार पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। आमतौर पर यदि गार्ड नहीं होता है तो सीसीटीवी के माध्यम से गेट और होटल के अन्य स्थानों की मानीटरिंग की जा सकती है। जो कि नहीं की जा रही थी। यदि मानीटरिंग की जाती तो हनीश और उसके साथियों को पूल की ओर जाने से रोका जा सकता था। इसके साथ ही यह इलाका जंगली जानवरों से भी भरा हुआ है। होटल के साथ ही मोरनी के जंगल भी हैं।
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने होटल कर्मचारियों जिनमें फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट जसपाल तथा मेंटेनेंस अधिकारी बलबीर समेत अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। अतिरिक्त एसएचओ राकेश कुमार ने बताया यदि होटल की तरफ से कोई लापरवाही सामने आती है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। नॉर्थ पाक अमूमन रात 10 बजे बंद कर दिया जाता है। सिर्फ होटल में रुके गेस्ट होटल में मूव कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल का समय भी दो वक्त यानी सुबह 5 से 10 तथा शाम के समय भी 5 से 10 बजे तक का है। इसके बाद होटल के एंट्रेंस गेट बंद कर दिए जाते हैं। जिस समय हनीश दोस्तों के साथ होटल में दाखिल हुआ तब स्वीमिंग पूल पर जाने वाले कोरिडोर के दरवाजे खुले थे। उन्हें लॉक नहीं किया गया था। होटल में घुसने का जो रास्ता युवकों ने चुना वो भी चौंकाने वाला है। इस रास्ते पर न तो कोई गेट है हैज की चारदीवारी युवक पैरों से रौंद कर अंदर दाखिल हो गये।
जांच में ये भी समाने आया है कि बुधवार की रात होटल का सिक्योरिटी गार्ड गेट पर तैनात न होकर टाइम ऑफिस में था। टाइम ऑफिस होटल के अंदर है जबकि सारी रात यहां सन्नाटा पसरा रहता है। जिस वक्त हनीश डूबा और उसके दोस्त भागकर होटल की रिसेप्शन पर आए तब होटल कर्मचारी वहां इकट्ठा हुए। कर्मचारी जसपाल के मुताबिक होटल बीते दिन होटल का गोताखोर छुट्टी पर था। उसकी जगह कोई अन्य गोताखोर नहीं है।