{"_id":"571fc1cf4f1c1b0a61a917ed","slug":"property-dealer-commit-suicide-home-pinjore-crime-debt-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के प्रापर्टी डीलर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला के प्रापर्टी डीलर ने फंदा लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये के लेनदेन के विवाद से तंग आकर मंगलवार को सूरजपुर स्थित महादेव कालोनी में पंचकूला निवासी प्रापर्टी डीलर भूषण गर्ग (46) ने फंदा से लटकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की कमीज की जेब से पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
जिसमें प्रॉपर्टी डीलर ने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई मोहाली निवासी सुरेंद्र गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका भाई भूषण गर्ग सूरजपुर पिंजौर की महादेव कालोनी में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था, जिसका पंचकूला सेक्टर 10 निवासी सुरेंद्र कुमार और काका से पैसे का लेनदेन था।
वह पैसे न लौटा कर उलटा उसे परेशान कर रहा था। इसके अलावा पटियाला निवासी राधे श्याम और भूषण गर्ग ने मिलकर कृष्णा कालोनी सरहिंद रोड पटियाला में जमीन खरीदी थी। भूषण गर्ग अपने हिस्से के पैसे तो राधे श्याम को दे दिए, लेकिन राधे श्याम ना तो अपने हिस्से का पैसा दिया और जमीन भी हड़प ली।
विज्ञापन
इसी के चलते भूषण गर्ग पिछले कई दिनों से काफी परेशान थे। सुरेंद्र गर्ग का आरोप है कि राधे श्याम ने भूषण गर्ग को धमकी दी थी कि एसएसपी पटियाला का वह करीबी है। वह जब चाहेंगे उसे किसी भी केस में फंसा देगा।
सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि भूषण गर्ग मंगलवार सुबह 10 बजे घर से सूरजपुर आया था। 11 बजे उसे सूचना मिली कि भाई ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मृतक के पास से पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक भूषण गर्ग ने अपनी मौत के लिए सेक्टर 10 निवासी सुरेंद्र कुमार ,काका और पटियाला निवासी राधे श्याम को जिम्मेदार ठहराया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।