{"_id":"6024fb198ebc3ee93d71443d","slug":"panchkula-akshay-pehalwan-arrested-in-car-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा अक्षय पहलवान गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर लूटी थी कार, एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा अक्षय पहलवान गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर लूटी थी कार, एक दिन के रिमांड पर
Thu, 11 Feb 2021 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेश किया गया अक्षय पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शातिर को कार लूट कर भागने के मामले में गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान अक्षय पहलवान पुत्र अजीत सिंह वासी पलडा, सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और अन्य राज्यों में हत्या के 17 मामले, लूट और डकैती के 11, हत्या के प्रयास के नौ और धमकी के 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर- 5 पचंकूला में वरना कार छीनने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविन्द्र शर्मा वासी सैनी विहार फेस 3 बलटाना पंजाब अपने दोस्त राममेहर की वरना कार में सेक्टर- 25 पंचकूला की मार्केट से सेक्टर-21 पंचकूला की मार्किट में किसी निजी काम से आ रहे थे। घग्गर पुल के पास शराब ठेका के पास अक्षय पहलवान सहित अन्य आरोपियों ने तमंचा उनके सिर पर रखकर चाबी छीन ली थी और गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ लूट की धारा के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पचंकूला के इंचार्ज निरीक्षक अमन कुमार और उनकी टीम ने वरना कार को पिस्तौल के बल पर छीन कर भागने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था।