फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   man living on footpath murdered in Panchkula

Panchkula: फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या, सेक्टर-20 कुंडी गांव के पास हुई वारदात

Wed, 14 Jan 2026 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:33 AM IST
सार

युवक फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर करता था। बताया जा रहा है कि उसके और साथ रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के बीच रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
man living on footpath murdered in Panchkula
युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-20 कुंडी गांव के समीप एक व्यक्ति की पत्थर से मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर करता था। बताया जा रहा है कि उसके और साथ रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के बीच रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed