{"_id":"594589e44f1c1b4c338b45ac","slug":"luxury-hobby-made-mujrim","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी वाहनों के शौक ने बनाया मुजरिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी वाहनों के शौक ने बनाया मुजरिम
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Deepak
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी एशो आराम ने दीपक को छात्र से क्राइम की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया। आए दिन भौतिक सुख की चाहत बढ़ती गई और वह पढ़ाई का रास्ता छोड़कर अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह में शामिल हो गया।
ये वही लुटेरा है, जिसे पंचकूला पुलिस ने शहर के एनएच पर सेक्टर-23 और 24 के टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया था। दीपक मूल रूप से जैन चौक भिवानी का रहने वाला है। बता दें कि 4 अगस्त 2014 को दीपक के खिलाफ भिवानी शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। दीपक के अपराध से जुड़े तार सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, सहित अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। खास बात ये है कि दीपक जिन वाहनों को लूटता था, उन्हीं में बैठकर लूट की वारदात करता था। इसका खुलासा तब हुआ जब दीपक और इसके साथी अंबाला से एक कार लूटी और उसी कार में बीकानेर में जाकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन वहां ये राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी दीप पंचकूला के एक कॉलेज में स्टडी भी कर चुका है।
इन वारदात में है दीपक का नाम
12 फरवरी 2016 को कालका के एक उद्योगपति की करीब तीन लाख की बेनेली बाइक छीनी और अपने गिरोह के साथ फरार हो गया।
14 जनवरी 2015 को गुड़गांव के सेक्टर-10 में स्विफ्ट कार लूटी।
22 नवंबर 2015 को सिरसा के चौपटा रोड से वोक्सवैगन पोलो कार लूटी।
1 दिसंबर 2015 पंजाब को डेराबस्सी में स्विफ्ट डिजायर कार लूटी।
27 दिसंबर 2015 को बरवाला में इलेक्ट्रिॉनिक सामान के शोरूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये की एलसीडी और अन्य कीमती सामान ले गया।
30 दिसंबर 2015 को नारायगढ़ में स्थित गारमेंट शोरूम का ताला तोड़कर की वारदात।