फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Luxury hobby made mujrim

लग्जरी वाहनों के शौक ने बनाया मुजरिम

Sun, 18 Jun 2017 01:28 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 18 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Luxury hobby made mujrim
Panchkula Deepak - फोटो : अमर उजाला
लग्जरी एशो आराम ने दीपक को छात्र से क्राइम की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया। आए दिन भौतिक सुख की चाहत बढ़ती गई और वह पढ़ाई का रास्ता छोड़कर अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह में शामिल हो गया।
विज्ञापन


ये वही लुटेरा है, जिसे पंचकूला पुलिस ने शहर के एनएच पर सेक्टर-23 और 24 के टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया था। दीपक मूल रूप से जैन चौक भिवानी का रहने वाला है। बता दें कि 4 अगस्त 2014 को दीपक के खिलाफ भिवानी शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। दीपक के अपराध से जुड़े तार सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, सहित अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। खास बात ये है कि दीपक जिन वाहनों को लूटता था, उन्हीं में बैठकर लूट की वारदात करता था। इसका खुलासा तब हुआ जब दीपक और इसके साथी अंबाला से एक कार लूटी और उसी कार में बीकानेर में जाकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन वहां ये राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी दीप पंचकूला के एक कॉलेज में स्टडी भी कर चुका है।
विज्ञापन


इन वारदात में है दीपक का नाम
12 फरवरी 2016 को कालका के एक उद्योगपति की करीब तीन लाख की बेनेली बाइक छीनी और अपने गिरोह के साथ फरार हो गया।
14 जनवरी 2015 को गुड़गांव के सेक्टर-10 में स्विफ्ट कार लूटी।
22 नवंबर 2015 को सिरसा के चौपटा रोड से वोक्सवैगन पोलो कार लूटी।
1 दिसंबर 2015 पंजाब को डेराबस्सी में स्विफ्ट डिजायर कार लूटी।
27 दिसंबर 2015 को बरवाला में इलेक्ट्रिॉनिक सामान के शोरूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये की एलसीडी और अन्य कीमती सामान ले गया।
30 दिसंबर 2015 को नारायगढ़ में स्थित गारमेंट शोरूम का ताला तोड़कर की वारदात।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed