फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ED attaches property worth Rs 127.33 crore of Alchemist and Ojas hospitals in Panchkula

अल्केमिस्ट और ओजस पर ईडी का शिकंजा: पंचकूला के दो अस्पतालों की 127.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 23 Jul 2025 09:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 09:22 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पंचकूला स्थित अल्केमिस्ट हॉस्पिटल और ओजस हॉस्पिटल की 127.33 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की है।

विज्ञापन
ED attaches property worth Rs 127.33 crore of Alchemist and Ojas hospitals in Panchkula
ईडी ने 127.33 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बुधवार को पंचकूला स्थित दो प्रमुख अस्पतालों अल्केमिस्ट और ओजस हॉस्पिटल की 127.33 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत की गई है।

विज्ञापन


ईडी की यह कुर्की अल्केमिस्ट ग्रुप, उसके निदेशकों, प्रमोटरों और संबद्ध कंपनियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है। यह मामला फर्जी निवेश योजनाओं के जरिये जनता से हजारों करोड़ रुपये की ठगी और अवैध फंड ट्रांसफर से जुड़ा है।
विज्ञापन


जांच की शुरुआत पहले कोलकाता पुलिस और फिर सीबीआई की एसीबी लखनऊ यूनिट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और 420 के तहत दर्ज मामले के आधार पर की थी। एफआईआर में अल्केमिस्ट टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड, अल्केमिस्ट इंफ्रा रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और ग्रुप के प्रमुख कंवर दीप सिंह समेत अन्य को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने खुलासा किया कि अल्केमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और अल्केमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड ने फर्जी सामूहिक निवेश योजनाओं के तहत निवेशकों से 1,848 करोड़ रुपये अवैध रूप से जुटाए। इन पैसों का दुरुपयोग कर कई स्तरों पर लेन-देन के जरिए अस्पतालों के शेयर खरीदे गए, ताकि धन का स्रोत वैध दिखाया जा सके।

कुर्क किए गए शेयरों में अल्केमिस्ट हॉस्पिटल में 40.94 प्रतिशत और ओजस हॉस्पिटल में 37.24 प्रतिशत शेयर मेसर्स सोरस एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड के पास हैं, जो कंवर दीप सिंह के बेटे करण दीप सिंह की कंपनी है।


बता दें कि ईडी ने कंवर दीप सिंह को 12 जनवरी 2021 को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में 238.42 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं और ईडी ने दो अभियोजन शिकायतें भी कोर्ट में दाखिल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed