फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead Body of Woman found burning in Zirakpur

Zirakpur: गांव नाभा से दयालपुरा को जाती सड़क पर मिली महिला की अधजली लाश, कहीं और की गई थी हत्या

Fri, 16 Jun 2023 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 02:30 PM IST
सार

गांव नाभा साहिब से गांव दयालपुरा को जाती सड़क पर शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। नजदीक कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूरों ने सुबह आठ बजे शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Dead Body of Woman found burning in Zirakpur
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जीरकपुर थाना क्षेत्र के गांव नाभा साहिब से दयालपुरा को जाती सड़क पर शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन इमारत के पास एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार, किसी अन्य जगह पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया गया है और यहीं पर शव को जलाने की कोशिश की गई है। शव के हाथ में चूड़ियां देखकर पता चला कि शव महिला का है। अभी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद छोड़ा
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव नाभा साहिब से गांव दयालपुरा को जाती सड़क पर शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। नजदीक कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूरों ने सुबह आठ बजे शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीरकपुर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि शव के हाथ में चूड़ियां होने से प्रतीत हुआ है कि यह किसी महिला का शव है। शव इस कदर जल चुका है कि उसकी पहचान भी मुश्किल है। पास से कंबल के कुछ अधजले टुकड़े मिले हैं जिससे लगता है कि शायद लाश को कंबल में लपेटकर लाया गया होगा। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed