फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead body elderly person was found in house in Panchkula

पंचकूला में घर में मिली गली-सड़ी लाश: चार दिन मरे हुए पति के साथ रही पत्नी, बदबू आने पर खुला राज

Tue, 10 Jun 2025 11:07 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:07 AM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-11 में बुजुर्ग व्यक्ति की गली सड़ी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी भी घर पर थी और चार दिन से मरे हुए पति के शव के साथ रह रही थी। 

विज्ञापन
Dead body elderly person was found in house in Panchkula
सेक्टर-11 स्थित घर। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला में कुछ दिन पहले सात लोगों ने एक साथ जहर खाकर जान दे दी थी। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। वहीं अब पंचकूला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सनसनी फैल गई है। पंचकूला के सेक्टर- 11 स्थित घर से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान 75 वर्षीय बुजुर्ग आर्य प्रकाश के तौर पर हुई है। जो अपने ही घर में मृत पाए गए। मृतक का शव कुर्सी पर संदिग्ध हालत में मिला। यह शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। शव सड़ी-गली हालत में था। आर्य प्रकाश अपनी पत्नी रीटा के साथ इसी मकान में रहते थे। 
विज्ञापन


आसपास के लोगो के अनुसार दोनों पति-पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर अपने घर में ही बंद रहते थे। कुछ दिनों से घर में कोई गतिविधि नहीं दिख रही थी। सोमवार को बुजुर्ग का कोई जानकार उनके घर पहुंचा और घर से बदबू आने पर देखा कि बुजुर्ग कुर्सी पर मृत हालत में पड़े हैं। उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि बदबू आने पर पत्नी रीटा ने आर्य प्रकाश की मौत के बाद उनके कमरे में ताला लगा लिया था। उनकी पत्नी की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेक्टर-10 चौकी से जांच अधिकारी गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घर की जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की जांच की और सैंपल एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पत्नी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उससे पूछताछ करने में सावधानी बरती जा रही है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी संपर्क कर रही है, ताकि पता चल सके कि मृतक की आखिरी बार किससे बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed