{"_id":"577030354f1c1b5f1879a977","slug":"crime-shooters-attack-bjp-councillor-brother-in-panchkula-laxmikant-swami-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में सैर करने निकले भाजपा पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में सैर करने निकले भाजपा पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर-13 के पार्षद रविकांत स्वामी के बड़े भाई लक्ष्मीकांत स्वामी पर रविवार सुबह कार सवार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। इन हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। स्वामी पंचकूला सेक्टर-8 में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी के बड़े कारोबारी हैं।
जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सुबह करीब 6:45 बजे लक्ष्मीकांत स्वामी सैर के लिए घर से अपने डॉगी को साथ लेकर निकले थे। सैर करते हुए वह सेक्टर के मार्केट के पीछे पहुंचे। इस बीच इटियोस कार में सवार चार-पांच युवक आए और उन पर रॉड एवं तलवारों से हमला कर दिया।
इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में लक्ष्मीकांत स्वामी के शरीर के कई हिस्सों और दाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद घायल लक्ष्मीकांत ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत पंचकूला सेक्टर-21 के अलकेमिस्ट अस्पताल में उन्हें दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर है। इसके बाद उनके पैर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल लक्ष्मीकांत के बयान लेने पहुंची, लेकिन उनकी स्थिति ठीक न होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया।
पार्षद रविकांत स्वामी ने बताया कि आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की किसी के साथ दुश्मनी नहीं है, पता नहीं कि आरोपी कौन थे और हमला क्यों किया। पार्षद रविकांत स्वामी ने बताया कि अब उनके भाई की हालत खतरे से बाहर है।
कोट
सेक्टर-8 मार्केट के पीछे लक्ष्मीकांत स्वामी से मारपीट की गई है। पुलिस उनके बयान लेने गई थी, लेकिन वह अनफिट थे। उनके बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
-ललित कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-5 पंचकूला।