फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh railway station, traffic police broke auto glasses in chandigarh

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने तोड़ दिए कई ऑटो के शीशे

Wed, 11 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Wed, 11 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh railway station, traffic police broke auto glasses in chandigarh
ऑटो के शीशे टूटे - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक पुलिस की मंगलवार सुबह दबंगई देखने को मिली। सुबह 10 से 11 बजे के बीच चंडीगढ़ की तरफ स्टेशन पर ऑटो चालकों ने नियम तोड़ा तो पंचकूला के ट्रैफिक पुलिसकर्मी संदीप ने चालान काटने के बजाय उनके ऑटो के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। 45 मिनट के अंदर पांच ऑटो के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


जब ऑटो चालकों ने इसका विरोध किया तो ट्रैफिक पुलिस ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित चालकों का आरोप है कि अगर उन्होंने नियम तोड़ा था तो ऑटो के शीशे तोड़ने के बजाय उनका चालान होना चाहिए था न कि नुकसान। पुलिस को हाथ उठाने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


जीआरपी थाने में चालकों ने किया प्रदर्शन 
ऑटो के शीशे तोड़े जाने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ पीड़ित चालकों ने जीआरपी थाने में जमकर नारेबाजी की। पीड़ितों का कहना था कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है, नुकसान करने के लिए नहीं। चालकों ने बताया कि ऑटो के मेन शीशे की कीमत मार्केट में दो से चार हजार के बीच है। चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट तैयार कर पंचकूला ट्रैफिक एसपी को भेजी जाएगी। वहां से जो आदेश होगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- उर्मिला, एसएचओ, जीआरपी

बिना वजह ट्रैफिक पुलिसकर्मी संदीप ने ऑटो का मेन शीशा तोड़ दिया। वजह पूछने पर धमकाने लगे। अगर हमने नियम तोड़ा था तो चालान करना चाहिए था। मेरा नुकसान क्यों किया। 

- सोनू, ऑटो चालक।   

मेरे ऑटो के इंडीकेटर का शीशा ट्रैफिककर्मी ने तोड़ दिया। जीआरपी थाने में ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत लेने को भी तैयार नहीं है। 
- चितरंजन कुमार, ऑटो चालक। 

ट्रैफिक पुलिस संदीप ने ऑटो का शीशा तोड़ने के बाद मेरी पिटाई भी की। पुलिसकर्मी की शिकायत देने जीआरपी थाने पहुंचे तो वहां बताया गया कि पंचकूला के डीसीपी  को शिकायत दो। 
-धर्मेंद्र, ऑटो चालक।  

अगर हमने कोई गलती की थी तो ऑटो का चालान होना चाहिए था। यहां पुलिसकर्मी ने ऑटो पर डंडे बरसाने शुरू किए। 
-हरगोविंद, ऑटो चालक।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed