फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जालेंधर

जालेंधर

Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
जालेंधर
जालंधर में गोली लगने से एएसआई की मौत
विज्ञापन

जालंधर। मिट्ठापुर इलाके की पंजाब एवेन्यू कालोनी में शनिवार देर शाम एएसआई को गोली लग गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर एडीसीपी परमिंदर भंडाल समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। घायल सहायक सब इंस्पेक्टर जतिंदर वीर सिंह (54) को पिम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे डीएमसी लुधियाना ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। एएसआई के परिजनों के अनुसार गोली उसकी 9 एम एम के पिस्टल से चली, जिसे वह साफ कर रहा था। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रहे हैं। एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल का कहना है कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि गोली सर्विस रिवाल्वर साफ करते समय चली है। इसके बाद भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed