{"_id":"5c1d4225bdec22571a17c15f","slug":"91545421349-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का कुता भौंकता रहा- घर वाले ग्राउंड फ्लोर पर खाना खाते रहे-- पहली मंजिल से 16 लाख के हीरे के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का कुता भौंकता रहा- घर वाले ग्राउंड फ्लोर पर खाना खाते रहे-- पहली मंजिल से 16 लाख के हीरे के गहने चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सभी सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर कर रहे थे डिनर, ऊपर से चोर ले गए 16 लाख के हीरे के गहने
घर में मौजूद पालतू कुत्ते के भौंकने पर भी घर के सदस्य नहीं हुए सचेत
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत दर्ज किया केस
- घरों में नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे, अभी तक चोर नहीं आ रहे हैं पकड़ में
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेक्टर-12 में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस लगातार घरों में चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने में फेल हो गई है। अभी हाल ही में सीएम के आईटी एडवाइजर के यहां चोरी का मामला सुलझा भी नहीं है। इसके बाद इसी सेक्टर में फिर से घर में लोगों की मौजूदगी के बाद चोर 16 लाख के गहने पर हाथ साफ कर गए।
वीरवार शाम सात बजे सेक्टर-12 की कोठी नंबर 101 में चोरी हो गई। चोरों ने घर की पहली मंजिल में इंफोसिस इंजीनियर विक्रांत के घर घुसकर 16 लाख रुपये के हीरे के गहने चोरी कर लिए। चोरी का पता सुबह शुक्रवार को ऑफिस जाने के दौरान चला तो परिजनों और विक्रांत ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाना-5 में चोरी की धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर विक्रांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर की पहली मंजिल में चोर घुस गए। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी कर ली। चोरी के दौरान उन्होंने केवल पर्स से गहने चोरी कर लिए। यह गहने हीरे के थे। इसमें लॉकेट, अंगूठी, चैन हीरे की बनी हुई थी। इसके अलावा विक्रांत ने पुलिस को घर से चोरी हुए गहनों की लिस्ट दी है। विक्रांत ने बताया कि रिश्तेदारों की शादी में जाने के लिए हमने ये गहने लॉकर से निकलवा कर रखे थे। इसके बाद चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली। हमें इस बात का पता सुबह चला। इसके बाद हमने पुलिस का जानकारी दी।
विज्ञापन
कुत्ता भौंकता रहा, परिजनों को नहीं हुआ शक
विक्रांत की मां सोमिता ने बताया कि घर का पालतू कुत्ता बुधवार रात आठ बजे तेज आवाज में भौंक रहा था। इसके बाद भी हमें किसी पर शक नहीं हुआ। हम सभी लोग नीचे रात को सात बजे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच घर में चोरी हो गई। हमारे घर के साइड में दो कोठियां खाली हैं। इस कारण चोर हमारी बगल वाली कोठी से चढ़कर हमारे घर घुसे और गहने चोरी कर ले गए। इसके अलावा उन्होंने घर के किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। विक्रांत ने बताया कि मेरी पत्नी का हीरे के गहनों से भरा बैग दूसरे कमरे के सोफे पर रखा था। सोफे पर बैग तो पड़ा मिल गया लेकिन गहने नहीं मिले। इसके अलावा चोर कमरे की अलमारी में रखे गहने भी ले गए।
घर में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
विक्रांत की मां सोमिता ने बताया कि घर में कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है तफ्तीश जारी है। लेकिन अभी तक पुलिस चोरी का पता नहीं लगा पाई है। घर के दोनों ओर कोठियां खाली पड़ी हैं।
पुलिस की गश्त नहीं लगाई जा रही
विक्रांत के पिता विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सेक्टर-12 में गश्त कमजोर होने के कारण लगातार घरों में चोरी हो रही है। पुलिस चारों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम है। इस तरह के हालात में सेक्टर के लोग सुरक्षित नहीं है।
पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही तफ्तीश कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अरविंद कंबोज, थाना प्रभारी, थाना -5
यह चोरी सुलझाने में फेल रही पुलिस
- 16 दिसंबर को सीएम मनोहर लाल के आईटी एडवाइजर ध्रुव मजूमदार की कोठी नंबर-42 से लाखों की चोरी
- दो नवंबर को हरियाणा के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अवधेश नारायण माथुर के घर से 35 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी
- आठ नवंबर को महिला पत्रकार से बंदूक की नोक पर लूटी थी कार, अभी तक नहीं हुई बरामदगी