{"_id":"5b5b4cb44f1c1bb8538b587d","slug":"91532710068-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के तीन मुलाजिमों ने किया 56 लाख का घपला
हैबोवाले स्थित अलग-अलग बैंकों के एटीएम से निकलवाए पैसे
एक आरोपी काबू, दूसरा फरार, तीसरा आरोपी विदेश भागा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बैंक एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी सिक्योरिट्रंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों ने लाखों रुपये का घपला कर डाला। आरोपियों ने हैबोवाल के इलाकों में मौजूद अलग-अलग बैंकों की एटीएम से करीब 56.26 लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपी किचलू नगर का राहुल कुमार, प्रताप सिंह वाला का धर्मवीर सिंह और वैन ड्राइवर हरमिंदर सिंह है। थाना हैबोवाल में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह मामला पुलिस ने शाखा प्रबंधक पवनजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। पवनजीत सिंह का कहना है कि राहुल कुमार और धर्मवीर सिंह मशीनों में पैसे डालने का काम करते थे। जबकि हरमिंदर सिंह कैश वैन का ड्राइवर है। फरवरी महीने में कंपनी को पता चला कि हैबोवाल में स्थित अलग-अलग बैंकों के एटीएम से 50 लाख रुपये का गबन हुआ है। जांच में पता चला कि हैबोवाल के एटीएम का कोर्ड सिर्फ राहुल और धर्मवीर के पास ही था, गुप्त कोड के बाद ही मशीन खुलती थी और उसके अंदर नकदी डाली जाती थी। जब कंपनी ने राहुल और धर्मवीर को नोटिस देकर 50 लाख रुपये के बारे में स्पष्टीकरण मांगा तो उक्त ने आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, उल्टा जॉब छोड़ दी। इसके बाद जांच में पता चला कि 6 लाख 26 हजार और गायब थे। इसके बाद कंपनी ने पुलिस को शिकायत दी।
एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि एटीएम का कोड सिर्फ राहुल और धर्मवीर के पास ही था। जबकि कुछ दिन हरमिंदर सिंह को कोड दिया गया था। इन आरोपियों ने मिलीभगत कर पहले 50 लाख और बाद में 6 लाख 26 हजार रुपये का घपला कर डाला। पुलिस ने धर्मवीर को काबू किया है। जबकि राहुल फरार है और हरमिंदर सिंह विदेश भाग गया है। पुलिस का कहना है कि राहुल की तलाश की जा रही है।