फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बाइक सवार तीन झपटमार फिर से बुजुर्ग से 7500 रुपये और युवक से मोबाइल छीनकर फरार

बाइक सवार तीन झपटमार फिर से बुजुर्ग से 7500 रुपये और युवक से मोबाइल छीनकर फरार

Thu, 05 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन झपटमार फिर से बुजुर्ग से 7500 रुपये और युवक से मोबाइल छीनकर फरार
स्नैचर बेखौफ : बुजुर्ग से 7500 रुपये और युवक से मोबाइल छीनकर फरार
विज्ञापन

-सेक्टर-42/43 की विभाजित सड़क और बड़हेड़ी चौक के पास की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
यूटी पुलिस शहर में झपटमारी रोकने में बेबस नजर आ रही है। बेखौफ स्नैचर दिन-रात की परवाह किए बिना एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। पुलिस की योजनाएं बेकार साबित हो रही हैं। पीसीआर, थाना पुलिस, एसआईटी और क्राइम बांच हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बीते मंगलवार की देर रात बाइक सवार तीन झपटमार एक बुजुर्ग और 19 वर्षीय युवक से तीन घंटे के भीतर नकदी व मोबाइल छीन ले गए। इस मामले में भी पुलिस की सभी कोशिशें बेकार साबित हुईं।

बुजुर्ग को लात मार नीचे गिराया, जेब से निकाल ले गए 7500 रुपये
मोहाली के फेस-3बी-1 निवासी हरभजन सिंह (62) एक्टिवा पर सेक्टर-35 के किसान भवन चौक पर दिल्ली से लौट रहे बेटे को लेने जा रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह सेक्टर-42/43 की विभाजित सड़क पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने एक्टिवा के साथ अपनी बाइक सटाकर हरभजन सिंह को लात मारकर नीचे गिरा दिया और मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद हरभजन सिंह की जेब से 7500 रुपये निकाल फरार हो गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हरभजन सिंह से उनका हाल जानने के बाद पूछताछ की। पुलिस ने तीन अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संगरूर से आए युवक से मोबाइल छीना, पलसौरा ले जाकर छोड़ा
बेखौफ बाइक सवार झपटमार पंजाब के 19 वर्षीय युवक को सेक्टर-15 छोड़ने की बात कहकर पलसौरा ले गए और मोबाइल छीन लिया। तीनों स्नैचरों ने मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे पहली वारदात से कुछ ही दूरी पर पैदल जा रहे पंजाब के जिला संगरूर के लहरागागा निवासी भूपिंदर सिंह को निशाना बनाया। सेक्टर-43 बस स्टैंड से भूपिंदर सिंह सेक्टर-15 निवासी दोस्त से मिलने पैदल जा रहे थे। वह बडहेड़ी चौक के समीप पहुंचे तो स्प्लेंडर बाइक सवार तीन झपटमारों ने उन्हें घेरकर मोबाइल छीन लिया। भूपिंदर सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-15 निवासी दोस्त के पास जा रहे थे। झपटमारों ने भूपिंदर सिंह को वहां छोड़ने की बात कहकर गांव पलसौरा ले जाकर छोड़ दिया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों वारदातें स्प्लेंडर बाइक सवार झपटमारों की ही हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed