{"_id":"5aa834d04f1c1ba8768b55a9","slug":"91520973008-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल से केस वापिस लेने के लिए दस हजार रुपये वसूलने का आरोपी न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल से केस वापिस लेने के लिए दस हजार रुपये वसूलने का आरोपी न्यायिक हिरासत में
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल से जबरन दस हजार वसूलने का आरोपी न्यायिक हिरासत में
स्कूल प्रिंसिपल से केस वापस लेने के एवज में आरटीआई कार्यकर्ता ने वसूले थे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
सेक्टर-17 स्थित पंजाब के आरटीआई कमीशन परिसर में बीते सोमवार को बठिंडा के मंडी कलां स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रीतम सिंह से केस वापस लेने के एवज में जबरन दस हजार रुपये वसूलने के आरोपी 62 वर्षीय गुरदेव सिंह को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के पूछताछ पूरी बताने पर अदालत ने बठिंडा के गांव कोठे सपूरा सिंहवाला निवासी 62 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता आरोपी गुरदेव सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी के जबरन रकम वसूलने का पता लगने पर चीफ इर्न्फोमेशन कमिश्नर एसएस चन्नी ने पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी गुरदेव सिंह ने बीते सोमवार को केस की सुनवाई से पहले प्रिंसिपल से दस हजार रुपये वसूले। इसका पता लगने पर आरोपी ने चीफ इर्न्फोमेशन कमिश्नर से लिखित में माफी भी मांगी थी। आरोपी ने प्रिंसिपल के खिलाफ आरटीआई में स्कूल की फंडिंग बारे मांगी जानकारी नहीं देने की शिकायत की थी। इसी केस को वापिस लेने के एवज में उसने प्रिंसिपल प्रीतम सिंह से पैसे वसूले थे।