फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिश्वतखोरी का आरोपी एसआई पांच दिन के सीबीआई रिमांड पर

रिश्वतखोरी का आरोपी एसआई पांच दिन के सीबीआई रिमांड पर

Sat, 12 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोरी का आरोपी एसआई पांच दिन के सीबीआई रिमांड पर
रिश्वतखोरी का आरोपी एसआई पांच दिन के सीबीआई रिमांड पर
विज्ञापन

सीबीआई ने कहा- रिश्वत की रकम करनी है बरामद, पूछताछ जारी
शिकायतकर्ता के वॉयस सैंपल ले चुकी है पुलिस और सीबीआई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। फिर सीबीआई की जांच टीम ने अदालत से आरोपी के दस दिन के रिमांड की मांग की। सीबीआई ने कहा कि आरोपी से रिश्वत की रकम की बरामदगी की जानी है। कोर्ट ने आरोपी के पांच दिन के रिमांड की मंजूरी प्रदान की।
आरोपी राजबीर सिंह बीती चार जनवरी को हल्लोमाजरा में सीबीआई के ट्रैप से बचकर आठ जनवरी तक फरार रहा था। आरोपी ने नौ जनवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। फिर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी को थाने में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इससे पहले बीते वीरवार को चंडीगढ़ पुलिस और सीबीआई ने मामले के शिकायतकर्ता सीता राम के वॉयस सैंपल लिए थे। वॉयस सैंपल के समय शिकायतकर्ता सीता राम ने आरोपी से की गई बातचीत को दोहराया था।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले हल्लोमाजरा निवासी महिला के घर से करीब 2.5 लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे। मामले की जांच का जिम्मा आरोपी एसआई राजबीर सिंह को दिया गया। शिकायतकर्ता महिला ने चार नाबालिगों पर शक जताया। आरोप हैं कि एसआई राजबीर सिंह ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने और नाबालिगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं करने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर सीबीआई ने बीती चार जनवरी को हल्लोमाजरा में ट्रैप लगाया था। आरोप हैं कि इस दौरान एसआई राजबीर सिंह ने शिकायतकर्ता सीता राम से दस हजार रुपये लिए। लेकिन सीबीआई के ट्रैप की भनक लगने पर वह सीबीआई की गाड़ी समेत अन्यों को टक्कर मारकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed