{"_id":"5c082ebfbdec224153247b45","slug":"81544040127-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राईसिटी के ज्वैलर डर के साये में, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राईसिटी के ज्वैलर डर के साये में, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
ट्राइसिटी के ज्वैलर्स ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
मनीमाजरा में व्यापारी पर फायरिंग की वारदात के बाद शहर के ज्वैलर्स में असुरक्षा का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मनीमाजरा के एनएसी स्थित जीएच ऑर्नामेंट शोरूम में लुटेरों के गोली दागने की वारदात के बाद ट्राइसिटी के ज्वैलरों में भय का माहौल है। सर्दी शुरू हो चुकी है। सर्दियों में लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं। ज्वैलर्स में असुरक्षा का डर बना है। बीते मंगलवार की रात 8 बजे हनुमंत राय भोसले के शोरूम में घुसकर फायरिंग की वारदात ने ज्वैलर्स की चिंता और बढ़ा दी है। सर्दी यूटी पुलिस के लिए चुनौतियों से भरी रहती है। ठंड और घने कोहरे में अपराधी वारदात कर आराम से निकल जाते हैं।
बुधवार दोपहर ट्राइसिटी सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एसएसपी यूटी से सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा मांगने पहुंचे। ज्वैलर्स ने कहा कि शहर और आसपास अपराधियों का गैंग सक्रिय है। ये क्रिमिनल ज्वैलर्स को सॉफ्ट टारगेट समझते हैं। कारोबारियों ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी निलांबरी जगदले ने भरोसा दिया कि सेक्टर-8, 23 और मनीमाजरा सहित अन्य मार्केट में पुलिसकर्मी शाम 6.30 से रात 8.30 बजे तक तैनात रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी। उधर, कुछ थाना एसएचओ ने भी अपने-अपने क्षेत्र में ज्वैलर्स से सुरक्षा के मद्देनजर बातचीत की।
सेक्टर-22 में सेल्समैन से लूट की वारदात अनसुलझी
अगस्त 2014 में सेक्टर-22 की ज्वैलरी मार्केट के बूथ नंबर-52 में सेल्समैन को गोली मारकर लूट की वारदात आज तक अनसुलझी है। केआरजे करन ज्वैलर्स से टोपी पहने करीब पांच फुट दस इंच का एक व्यक्ति सेल्समैन सोनू के सिर में गोली मारकर सोने की 18 चेन से भरे तीन बॉक्स ले उड़ा था। वारदात के समय शॉप के मालिक लखविंदर सिंह वहां मौजूद नहीं थे। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। तत्कालीन एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे थे। अपराधी की धरपकड़ का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था, लेकिन वारदात को आज तक सुलझाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर के मालिक के घर घुसकर की वारदात
सेक्टर-33 निवासी कोल्ड स्टोर के मालिक अजीत जैन के घर से 9 जनवरी 2018 की रात हथियारों से लैस चार बदमाश डेढ़ करोड़ रुपये के गहने ले उड़े थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस अपराधियों को तलाशने में नाकाम रही। उधर, पुलिस के दबाव और मारपीट से तंग बिजनेसमैन अजीत जैन के ड्राइवर अविनाश यादव ने जीरकपुर में रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली थी। अविनाश यादव ने सुसाइड नोट में पुलिस से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी थी, लेकिन न तो यूटी पुलिस लूट की वारदात सुलझा सकी और न ही जीआरपी।
ये पहुंचे थे पुलिस मुख्यालय
मनीमाजरा, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ ज्वैलर्स एसोसिएशन और सर्राफा एशोसिएशन के प्रधान समेत करीब 30 व्यापारी पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। व्यापारी सूरज चौहान और सुभाष कटारिया ने कहा कि आरोपी कई बार सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस देर-शाम ज्वेलर्स मार्केट में पेट्रोलिंग करे तो बदमाशों में खौफ बनेगा। उन्होंने पुलिस से मार्केट में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की बात कही।
कोट्:
शहरवासियों को सुरक्षा देने के लिए यूटी पुलिस सदैव तत्पर है। पहले और हाल में हुई वारदात सुलझाने के प्रयास जारी हैं। मनीमाजरा में वारदात कर फरार हत्या के प्रयास के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पवन कुमार, डीएसपी एवं पीआरओ, यूटी पुलिस