फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चालान से बचने के लिए बाइक भगाई, फिसलने से जख्मी

चालान से बचने के लिए बाइक भगाई, फिसलने से जख्मी

Mon, 08 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
चालान से बचने के लिए बाइक भगाई, फिसलने से जख्मी
फोटो सहित
विज्ञापन


पुलिस को देख भागा बाइक सवार, पहुंच गया अस्पताल
सेक्टर-40,55 के डिवाइडिंग रोड पर बाइक स्किड, पुलिस ने उपचार को पहुंचाया पीजीआई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चालान से बचने के चक्कर में बाइक सवार ने अपनी हड्डियां तुड़वा ली। दरअसल सेक्टर-40, 55 के डिवाइडिंग रोड के पास ट्रैफिक पुलिस को देख एक युवक ने तेज बाइक दौड़ा दी, जिस कारण बाइक स्किड हो गई और युवक बीच सड़क पर धड़ाम होकर गिर गया। हादसे में युवक को काफी चोटें आईं हैं। खून से लथपथ युवक को देेख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। वहीं, हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था, ट्रैफिक पुलिस ने जब उसे देखा तो उसे रोकने की कोशिश की। इस बीच वह युवक ने चालान से बचने के चक्कर में बाइक दौड़ा दी, लेकिन कुछ दूर जाकर उसकी बाइक स्किड हो गई और वह गिरकर घायल हो गया, जबकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का कहना था कि रांग पार्किंग को लेकर उन्होंने नाका लगाया हुआ था। हादसे के वक्त वह एक एक्टिवा का चालान काट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार उन्हें देखकर तेज भागने लगा। पुलिस का कहना है कि युवक ने हेलमेट भी नहीं पहनना था। हादसे में घायल युवक की पहचान पलसोरा निवासी दीपक (31) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed