{"_id":"5c326207bdec22572b7ea498","slug":"71546805767-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी के बोर्ड पर फिर से पोती कालिख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजीव गांधी के बोर्ड पर फिर से पोती कालिख
विज्ञापन
एक बार फिर से राजीव गांधी के बोर्ड पर पोती कालिख
अब शास्त्री नगर के पास लाइट प्वाइंट पर राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क के बोर्ड पर पोती कालिख
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। पिछले साल 27 दिसंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में राजीव गांधी कालेज भवन के बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि रविवार को एक बार फिर से मनीमाजरा के शास्त्री नगर के पास लाइट प्वाइंट पर राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क के बोर्ड पर कोई कालिख पोत गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के साथ मनीमाजरा ब्लॉक के बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर हालात को काबू में किया।
शहर में यह तीसरी घटना है कि जब शहर में अलग-अलग जगह लगे राजीव गांधी नाम के बोर्ड पर कालिख पोती गई हो। इससे पहले 27 दिसंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में राजीव गांधी कालेज भवन के बोर्ड पर कोई कालिख पोत गया था। इसके बाद उसके अगले ही दिन 28 दिसंबर को सेक्टर-26 में सेंट कबीर स्कूल के पास लगे राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क के बोर्ड पर कोई कालिख पोत गया। दोनों मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अभी पुलिस को इन दोनों मामलों में कोई सुराग नहीं मिला था कि रविवार को शास्त्री नगर के नजदीक लाइट प्वाइंट पर लगे राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क के बोर्ड पर एक बार फिर से कालिख पोते जाने के मामले से पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े हो गए। हालांकि पुलिस ने कांग्रेसी नेता रामेश्वर गिरि की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस मनीमाजरा ब्लॉक प्रधान संजय भजनी, कांग्रेसी नेता सुरजीत ढिल्लों, संजीव गाबा , सुभाष धीमान, रमेश गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
कोट्स
शहर में यह तीसरी घटना है कि जब राजीव गांधी के बोर्ड पर कालिख पोती गई। राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश पर अपनी जान न्योछावर की है। उनका नाम सबसे ईमानदार प्रधानमंत्रियों आता है। ऐसा करना उनकी शहादत को शर्मिंदा करना है। हम इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं और डीजीपी चंडीगढ़ से मिलेंगे और इस मामले में आरोपितों को पकड़ने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़।
यह काम केवल शहर में अशांति फैलने के लिए किए जा रहे हैं। ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जल्द ही डीजीपी को मिलकर मामले में शामिल आरोपितों को पकड़ने की मांग करेंगे।
- रामेश्वर गिरि, कांग्रेसी नेता