{"_id":"5ba4064f867a557eaa4ddeee","slug":"71537476175-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारने की फिराक में थे छात्र, रहगीर ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारने की फिराक में थे छात्र, रहगीर ने बचाया
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
छात्रों के दो गुट भिड़े, एक ने निकाला चाकू.. राहगीर की हिम्मत से पंचकूला जैसी घटना होने से बची
सबहेड
छात्र से चाकू छीनकर आप कार्यकर्ता ने बुलाई पुलिस, पीसीआर को देख भागे छात्र
प्वाइंटर
सेक्टर-37,41 की लाइट प्वाइंट के पास की घटना, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक राहगीर की जागरुकता के चलते वीरवार को चंडीगढ़ में पंचकूला जैसी वारदात होने से बच गई। छात्रों के दो गुट सेक्टर-37,41 की लाइट प्वाइंट के पास एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इनमें से एक छात्र के हाथ में चाकू था, जिससे वह दूसरे गुट के छात्रों को धमका रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए छात्र से चाकू छीनकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर को देख सभी छात्र मौके से रफूचक्कर हो गए।
घटना वीरवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विक्रम सिंह पुण्डीर ने बताया कि वह अटावा में रहते हैं। दोपहर वह बाइक पर किसी जरूरी काम से सेक्टर-38 जा रहे थे। जब वह सेक्टर 37,41 की लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो भीड़ लगी हुई थी और करीब 8 से 10 स्कूली छात्र एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इनमें से एक युवक के पास चाकू भी था, जो दूसरे ग्रुप के छात्रों पर हमला करने के फिराक में था। इस दौरान वहां पर इकट्ठा भीड़ मूकदर्शक बनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने छात्र से जबरन चाकू छीना और छात्रों को एक दूसरे से अलग किया। बावजूद इसके वह एक दूसरे को मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पीसीआर को देख कुछ छात्र बाइक से और कुछ पैदल भाग निकले। वहीं, इस घटना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज कर चाकू को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी छात्रों की तलाश भी की जा रही है।
गवर्नमेंट स्कूल की ड्रेस में थे छात्र
विक्रम ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो करीब 8 से 10 छात्र मौजूद थे। इनमें से करीब 5 छात्रों ने गवर्नमेंट स्कूल की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि बाकी लड़के सिविल ड्रेस में थे। विक्रम ने बताया कि अगर वह मौके पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। विक्रम का कहना है कि पिछले दिनों ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं। अभी पंचकूला में भी ऐसी ही एक वारदात हुई है। पुलिस को स्कूलों के बाहर ड्यूटी देनी चाहिए। छात्र अक्सर छोटी-छोटी बात पर आपस में मारपीट शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
पंचकूला में स्कूल के गेट पर छात्र को मारा था चाकू
बीते दिनों पंचकूला के सेक्टर-7 गवर्नमेंट स्कूल के बाहर छात्र के दो गुटों में आपस में मारपीट हुई थी। सभी लड़के स्कूल के बाहर डंडे, रॉड लेकर दूसरे गुटों के छात्र का इंतजार कर रहे थे। स्कूल के छुट्टी होते ही दोनों गुट एक दूसरे भिड़ गए थे। इतने में किसीे छात्र ने 11वीं क्लास के छात्र विकास को चाकू मार दिया था। इस कारण उसकी मौत हो चुकी है।