फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गुरूद्वारा के दानपात्र से नकदी चोरी

गुरूद्वारा के दानपात्र से नकदी चोरी

Sun, 02 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
गुरूद्वारा के दानपात्र से नकदी चोरी
गुरुद्वारे में चोरी, दानपात्र से उड़ाए 30 से 40 हजार रुपये
विज्ञापन

सबहेड
शुक्रवार देर रात सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारे की खिड़की तोड़कर चोरों ने की वारदात
प्वाइंटर
फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट्स, जांच शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बेखौफ चोर मंदिरों के बाद अब गुरुद्वारे में भी चोरी करने लगे हैं। शुक्रवार रात अज्ञात चोर सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र से 30 से 40 हजार की नकदी व कंप्यूटर ले उड़े। मामले की सूचना जब पुलिस को दी गई तो महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से फिंगरप्रिंट लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारे के प्रेसीडेंट तारा सिंह ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात 9 बजे गुरुद्वारा बंद कर दिया गया था। पिछले कई वर्षों से सतपाल सिंह यहां पर चौकीदारी का काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे सतपाल का फोन आया कि गुरुद्वारे की खिड़की टूटी हुई है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। यह सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पाया कि खिड़की टूटी हुई है, जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दानपात्र अपनी जगह से दूसरी जगह पर था। किसी ने दानपात्र का ताला तोड़ने की कोशिश की थी और जब ताला नहीं टूटा तो उसे पलट कर उसमें से करीब 30 से 40 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। इसके अलावा वहां से कंप्यूटर और सीपीयू भी चोरी था। इसके बाद फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रेसीडेंट तारा सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात गुरुद्वारे में पहली बार हुई है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद जब चौकीदार सतपाल से पूछा गया तो उसने बताया कि उसे घटना के बारे में बिल्कुल नहीं पता चला। जब सुबह गुरुद्वारे को खोलने का समय हुआ तब जाकर यह सारा मामला सामने आया। गुरुद्वारे में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंदिरों में इन-इन जगह हो चुकी है चोरी
1- जून 2017 को सेक्टर-29 स्थित साई मंदिर के दानपात्र से लाखों रुपये की चोरी
2- जनवरी 2018 में सेक्टर-24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर से 3 मुकुट और एक चांदी का छत्र चोरी
3- मार्च 2018 में सेक्टर-16 स्थित सनातन धर्म शक्ति दल मंदिर से 7 चांदी के मुकुट, 2 सोने के नथ और दानपेटी से नकदी चोरी
4- अप्रैल 2018 में अज्ञात चोरों ने सेक्टर-19 स्थित मंदिर से 9 छत्र और 10 मुकुट चोरी कर लिए थे जो नकली थे
5- अप्रैल 2018 में सेक्टर-27 सनातन धर्म मंदिर में 8 लाख और जैन मंदिर में करीब 3 लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed