{"_id":"5a2aeb9d4f1c1b4e718b8102","slug":"71512762269-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकवरी मुलाजिम ने कंपनी के ठगे तेरह करोड़
इंडोफिल एग्रीकल्चर केमिकल्स मैन्युफैक्चरर कंपनी में सामने आया मामला
आरोपी पर कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया केस
मामले की जांच डीएसपी को सौंपी, आरोपी चल रहा है फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर की एक नामी इंडोफिल एग्रीकल्चर केमिकल्स मैन्युफैक्चरर कंपनी में तेरह करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कंपनी के ही एक मुलाजिम पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रमन कुमार निवासी राजस्थान (गंगानगर) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 408, 420, 419, 465, 467, 468, 471, 201, 65 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही इस मामले की जांच डीएसपी सिटी आलम विजय सिंह को सौंपी गई है। आरोपी फरार है।
इस संबंध में कंपनी के जनरल मैनेजर संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी को उन्होंने कंपनी में कुछ समय पहले रिकवरी ब्रांच में नियुक्त किया था। जबकि काम संभालने के बाद आरोपी ने कुछ समय अच्छा काम किया। इसके बाद उसने क्लाइंट से पैसे कलेक्ट कर कंपनी में जमा नहीं करवाए। वहीं, पता चला है कि आरोपी ने कंपनी के पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान से पेमेंट इकट्ठी की थी। उसने यह काम फर्जी तरीके से की। आरोपी ने कंपनी के जाली लेटर पैड तक छपवाए थे।
बोलेरो भी गायब
शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी की तरफ से आरोपी को आने जाने के लिए बोलेरो जीप दी गई थी। आरोपी ने कंपनी को गाड़ी वापस नहीं की। जब कंपनी वालों ने आरोपी से गाड़ी के बारे में सवाल किया तो उसने कुछ बताने से मना कर दिया।