फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बच्चे को थप्पड़ मारने के मामले में पीसीए ने थाना प्रभारी को जारी किया नोटिस

बच्चे को थप्पड़ मारने के मामले में पीसीए ने थाना प्रभारी को जारी किया नोटिस

Tue, 11 Jul 2017 08:59 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को थप्पड़ मारने के मामले में पीसीए ने थाना प्रभारी को जारी किया नोटिस
छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में थाना प्रभारी को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-27 गवर्नमेंट स्कूल के बाहर 17 वर्षीय छात्र की पिटाई के मामले में पीसीए ने थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। मामले में थाना प्रभारी जसपाल सिंह को 31 जुलाई तक जवाब फाइल करने का समय मिला है। पुलिस कंपलेंट अथॉरिटी (पीसीए) के चेयरमैन रिटायर्ड जज एम एस चौहान ने बताया कि मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब हो कि 17 वर्षीय छात्र ने सोमवार को पीसीआर के हेड कांस्टेबल पर आरोप लगाया था कि वह छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकल रहा था। स्कूल के बाहर खड़ी पीसीआर गाड़ी से आया कांस्टेबल उसे बिना किसी कारण से धमकाने लगा। उसने विरोध किया तो कांस्टेबल ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। छात्र ने आरोप लगाया कि जब वह जेब से मोबाइल फोन निकालकर परिजनों को मामले की जानकारी देने लगा तो कांस्टेबल ने फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। वहीं पीसीआर कर्मी ने बताया कि उन पर बच्चा झूठे आरोप लगा रहा है। बच्चा स्कूल टाइम में बाहर घूम रहा था। वह उसे पकड़कर स्कूल के अंदर छोड़ आए थे। सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद आरोप में किसी तरह की सत्यता नहीं मिलने के कारण केस नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन


-पीसीए ने लिया स्वत: संज्ञान, मांगी रिपोर्ट
-कांस्टेबल पर सेक्टर-27 में स्कूल के बाहर छात्र को थप्पड़ मारने और मोबाइल तोड़ने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed