{"_id":"5c37ac13bdec2273242134d2","slug":"61547152403-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम ट्रेनर से 20 हजार की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम ट्रेनर से 20 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेक क्लब के जिम ट्रेनर से 20 हजार की धोखाधड़ी
पत्नी के लिए चार कोम्बो सूट के लिए दिया था ऑनलाइन आर्डर
डिलिवरी में सूट के बजाय निकली साड़ी, कस्टमर केयर में शिकायत की तो अकाउंट से निकले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शातिर अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शातिरों ने लेक क्लब के जिम ट्रेनर की पत्नी को ऑनलाइन बुक किए चार सूट के बजाय साड़ी भेज दी और शिकायत के बाद पीड़ित का एटीएम कार्ड नंबर पता कर बैंक खाते से 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठगी का एहसास होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साइबर सेल ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ नयागांव में रहते हैं। वे लेक क्लब में जिम ट्रेनर हैं। उनका एसबीआई का बैंक खाता सेक्टर-10 में है। 26 दिसंबर को उनकी पत्नी पूजा ने फेसबुक में एक वेबसाइट के जरिए 1050 रुपये में चार कोम्बो सूट के आर्डर दिए। 2 जनवरी को आर्डर घर पर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि बॉक्स को खोलने पर उसमें तीन बेकार की साड़ियां निकलीं। इसके बाद फौरन वेबसाइट के कस्टमर केयर पर इसकी शिकायत की। उन्होंने बोला कि अगले तीन से चार दिन में उन्हें सूट भेज दिया जाएगा। एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई रिप्लाई नहीं आया। कस्टमर केयर को दोबारा 8 जनवरी को फोन किया गया। इस बार बताया कि आपके रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए आपको एटीएम कार्ड का लास्ट 6 डिजिट नंबर बताना होगा, रुपये फौरन आपके खाते में आ जाएंगे। झांसे में आकर कार्ड का नंबर बता दिया, इसके बाद उसके फोन में एक ओटीपी आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे डर था कि ओटीपी बताने पर कहीं उसके साथ ठगी न हो जाए। इस वजह से ओटीपी को कस्टमर केयर से शेयर नहीं किया। इसके बाद कस्टमर केयर ने कहा कि एक एप डाउनलोड कर उसपर अपनी शिकायत दर्ज करा दो। थोड़ी देर में रुपये वापस आ जाएंगे। जैसे ही एप में सारी डिटेल भरी, थोड़ी ही देर में एसबीआई खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद फौरन एटीएम से सारे रुपये निकलवा कर मामले की सूचना पुलिस को दी।