फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फर्जी बैंक अधिकारी बन रियल अस्टेट कारोबारी को लगाई लाखों की चपत

फर्जी बैंक अधिकारी बन रियल अस्टेट कारोबारी को लगाई लाखों की चपत

Wed, 26 Dec 2018 01:10 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बैंक अधिकारी बन रियल अस्टेट कारोबारी को लगाई लाखों की चपत
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लाखों की चपत लगाया आरोप
विज्ञापन


- शोरूम को बैंक के साथ किराए पर लगाने की साजिश के तहत की वारदात
- मामला लूट और इनकी आपसी लेनदेन को लेकर पुलिस कर रही है जांच: थाना प्रभारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पहले पंचकूला के एक रियल एस्टेट कारोबारी की बिल्डिंग को बैंक के पास किराये पर लगवाने की साजिश रची। फिर एडवांस पेमेंट लेने के नाम पर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए कारोबारी की गाड़ी में रखे हुए साढ़े तीन लाख रुपये और दस्तावेज उड़ाए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। रियल स्टेट व्यापारी के शोरूम में घुसे लुटेरे की फोटो कैमरे में कैद हो गई। कारोबारी की ओर से पंचकूला पुलिस थाना-14 में शिकायत दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
पंचकूला सेक्टर-12 निवासी रियल स्टेट कारोबारी पुष्पिंदर बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने सेक्टर-14 स्थित एससीओ नंबर-215 कार्यालय में मौजूद थे। वे शोरूम की मंजिलों और केबिनों को किराए पर देते हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि बीते 13 दिसंबर को वह किसी काम से जालंधर गए थे। जालंधर से पंचकूला वापसी पर वे रास्ते में कैंसर से पीड़ित अपने दोस्त का हालचाल पूछने के लिए होशियारपुर चले गए। दोस्त के घर कुछ बैंक अधिकारी मिले जोकि प्राइवेट प्रॉपर्टी को बैंक को किराए पर देते थे। उन्होंने अपने दोस्त से कहा कि पंचकूला में उनके शोरूम का ग्राउंड फ्लोर किराए के लिए खाली है और उसे इन बैंक वालों को दिलवा दें। दोस्त ने वहां पर मौजूद बैंक वालों से बात की तो उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को पुष्पिंदर बंसल के पास भेज देंगे, जो पंचकूला को डील करता है। 14 दिसंबर को उनके पास आकाश गुप्ता नाम के व्यक्ति का फोन आया जिसने अपने आप को आरबीएल बैंक का मुलाजिम बताया। आकाश ने बंसल से पंचकूला में उनके शोरूम पर मिलने के लिए 16 दिसंबर का दिन तय किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि जिस दिन आकाश गुप्ता मिला तो उस दौरान उसने अपने गले में आरबीएल बैंक का आई कार्ड पहना हुआ था। उसके पास बैंक के अन्य कई दस्तावेज भी थे। आकाश गुप्ता ने बंसल से उसकी प्रापर्टी व अन्य दस्तावेज मांगे जो बंसल की ओर से उसे दिखाए गए। आकाश गुप्ता ने कहा कि उनके बैंक का एमडी चंडीगढ़ अरोमा होटल में ठहरा हुआ हैं। आकाश गुप्ता ने बंसल को बातों ही बातों में इस बात के लिए राजी कर लिया कि बंसल ने अगर अपना शोरूम बैंक के साथ किराए पर लगाना है तो एमडी को खुश करने के लिए कुछ एडवांस देना होगा। बंसल ने आकाश की ऑफर स्वीकार करते हुए तुरंत ही अपने खाते में से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवाए। इसके बाद रुपयों से भरा बैग व दस्तावेज लेकर पुष्पिंदर बंसल पार्किंग में खड़ी अपनी गाड़ी में बैठे। इस दौरान गाड़ी के पास ही खड़ा आकाश गुप्ता रुपयों से भरा बैग और दस्तावेज उठाकर वहां से एकदम फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आकाश गुप्ता
17 दिसंबर को पुष्पिंदर बंसल ने सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दी। बंसल के शोरूम में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके चलते आकाश गुप्ता सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है। बंसल द्वारा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 दिसंबर को हुई धोखाधड़ी व लूट की शिकायत पुष्पिंदर बंसल की ओर से 17 दिसंबर को पुलिस को दी है। पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है कि यह मामला लूट का है या इनकी आपस में लेनदेन का है। - यशदीप सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर -14।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed