{"_id":"5b54df204f1c1bee748b5641","slug":"61532288800-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के झूठे केस में फंसाने और पांच लाख मांगने के आरोप में थाना प्रभारी और हवलदार सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के झूठे केस में फंसाने और पांच लाख मांगने के आरोप में थाना प्रभारी और हवलदार सस्पेंड
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के झूठे केस में फंसाने और पांच लाख मांगने के आरोप में थाना प्रभारी और हवलदार सस्पेंड
कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हस्तक्षेप पर एसएसपी ने की कार्रवाई
सिगरेट पीते छात्रों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पांच छात्रों को नशे के झूठे केस में फंसाने और उनसे पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में थाना घड़ुआ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार और हवलदार सुनील दत्त को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आदेश पर हुई है। मामले की जांच डीएसपी खरड़ को सौंप दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट कॉलेज के विद्यार्थी मारुति कार में बैठकर सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान उक्त पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि वह सिगरेट में सुल्फा मिलाकर पी रहे थे। पुलिस छात्रों को थाने ले गई। युवकों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये देने को कहा। इस दौरान पुलिस ने जब छात्रों की तलाशी ली तो उनके पास से 11 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने यह रकम अपने पास रख ली। इस दौरान उन्होंने तीन युवकों को पैसों का इंतजाम करने की बात कहकर छोड़ दिया। युवक शनिवार शाम तक मात्र 40,000 रुपये तक का जुटा पाए। इसके बाद युवक पैसे लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद रात में पुलिस ने सभी युवकों को छोड़ दिया। इसके बाद युवक शनिवार को कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह से मिलने गए। इस दौरान युवकों ने मंत्री से आपबीती बताई। इसके बाद मंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप कर एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल से संपर्क किया। एसएसपी पीड़ित लड़कों से मिले और छात्रों ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए घड़ुआं थाने के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार और हवलदार सुनील दत्त को सस्पेंड कर दिया। इस मामले की जांच डीएसपी खरड़ कमलदीप को सौंप दी। इस मामले में जब डीएसपी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस कार्रवाई की पुष्टि की। साथ ही कहा कि दोनों पर जो पैसे मांगने के आरोप लगे हैं उसकी जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित छात्र और एसएचओ घडुआं व हवलदार के बयान ले लिए गए हैं। इस संबंध में जल्द ही एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।