{"_id":"5af864634f1c1bdf408b5063","slug":"61526228067-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बब्बू
Updated Sun, 13 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपडेट खबर
चोरों ने तोड़े गायक बब्बूमान के घर का ताले
एक घर से 25 हजार रुपये और 4 तोले सोने की ज्वेलरी चोरी
गांव खंट में एक ही रात में टूटे पांच मकानों के ताले
अमर उजाला ब्यूरो
संघोल/फतेहगढ़ साहिब
संघोल के पास के गांव खंट में बीती रात चोरों ने पांच जगहों पर ताले तोड़े। जिसमें एक पंजाबी मशहूर गायक और अदाकार बब्बू मान का घर भी शामिल है।
पुलिस ने चाहे सभी मामले दर्ज नहीं किये गए लेकिन चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। शनिवार को रात बब्बू मान के गांव खंट मानपुर में पांच स्थानों पर ताले तोड़े गए। पुलिस चौकी संघोल के इंचार्ज कुलविंदर सिंह के मुताबिक एक घर से 25 हजार की नकदी और चार तोले सोना चोरी होने की खबर है। खंट निवासी गुलाब सिंह के घर हुई इस चोरी के कारण गरीब परिवार सदमें में है। इसके अलावा अग्निहोत्री अस्पताल, बब्बू मान का घर, कुलदीप सिंह और बहादर सिंह के मकानों के ताले तोडे़ गए लेकिन वहां से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। एसएचओ खमानो नवदीप सिंह ने कहा है कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लोगों को गांवों में ठीकरी पहरा लगाने की भी हिदायत की है।